परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल से दूसरा कोरोना पॉजिटिव मामला प्रकाश में आया है। संक्रमित दिल्ली में काम करता था और सोमवार को घर आ रहा था। उसे रास्ते से ही तालाब तिल्लो के योग आश्रम में बने क्वारंटीन केंद्र में भेज दिया था। यहां इसका टेस्ट हुआ, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव पाई गई। वहीं परगवाल क्षेत्र से यह दूसरा मामला है। पहला मामला 20 मई को आया था, जिसमें 18 वर्ष का युवक पॉजिटिव पाया गया था। संवाद