फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु के बताए मार्ग पर चलने की दी सीख

विज्ञापन
डिप्टी मेयर जम्मू बलदेव सिंह बलोरिया विचार व्यक्त करते हुए।
विज्ञापन
मीरां साहिब। ब्लॉक मीरां साहिब के अधीन गांव टिंडे कलां में टैलेंट राइटर्स फोरम की तरफ से पहली पातशाही श्री गुरू नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बलोरिया ने श्री गुरू नानक की जीवनी पर प्रकाश डाला उनके बताए मार्ग पर चलने की सीख दी।
विज्ञापन

डिप्टी मेयर ने कहा कि गुरु जी ने लोगों को सच्चाई के नाम पर शरबत का भला करने का संदेश दिया। गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर शपथ लेकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए ।
भजन गायक नरेश कंठ, कवि सूरज रतन, प्यासा अंजुम, एमएस निराला, स्वामी अंतर नीरव आदि श्री गुरु नानक देव की जीवनी पर आधारित कविताएं सुनाकर गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस दौरान टैलेंट राइटर्स फोरम की तरफ से कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पर स्कूली बच्चों सहित पहुंचे कवियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर समाजसेवी दर्शन लाल बनमोत्रा, बहादुर चंद, सरदार स्टार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें