आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव अब्दुल्लियां में बीएसएफ की 16 वीं वाहिनी की ओर से शिविर लगाकर दिव्यांग व अन्य जरूरतमंदों को ट्रायसाइकिल व अन्य यंत्रों का वितरण किया गया। शिविर में कमांडेंट संजय शर्मा ने कहा कि सिविक एक्शन कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर लगाया गया, जिसमें अब्दुलियां, बेरा, बेगा, बिधिपुर, लाईया आदि गांवों के जरूरतमंद दिव्यांग शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि समय-समय पर शिविर लगाकर सीमावर्ती ग्रामीणों की दिक्कतों का समाधान किया जाता है। इस दौरान पूर्व मंत्री चौ. सुखनंदन कुमार ने कहा कि सीमा की रक्षा करने के साथ-साथ सीमावर्ती आबादी की आवश्यकता को पूरा करने में बीएसएफ की भूमिका की सराहना की। उन्होंने उल्लेख किया कि सीमा पर चुनौतियों के बावजूद, सीमा क्षेत्र में पाकिस्तान द्वारा किसी भी दुस्साहस को नियंत्रित करने के लिए बीएसएफ सतर्क है। एसडीपीओ सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी राजेश शर्मा, सरपंच बचानो देवी, बलकार सिंह, विनय शर्मा, पूर्व सरपंच बचन सिंह, कैप्टन सौदागर सिंह, मोहन लाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।