फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा बुद्ध ने विश्व शांति के लिए अपना जीवन त्याग दिया

विज्ञापन
बिश्नाह में निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल लोग। - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

महात्मा बुद्ध ने विश्व शांति के लिए अपना जीवन त्याग दिया
बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। बुद्ध पूर्णिमा पर बुद्ध विहार मंदिर कमेटी ने सोमवार को शोभायात्रा निकाली। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए।
शोभायात्रा मंदिर से निकली, जिसको रमेश मोटन, पृथ्वी सिंह, पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा, मंदिर कमेटी के प्रधान जय भारत ने रवाना किया। शोभायात्रा नगर पालिका कार्यालय से शुरू होकर बस स्टैंड, तारा चौक, मुख्य बाजार, केसी मोड़, बाईपास से होते हुए मंदिर में समाप्त हुई। जहां कमेटी सदस्यों ने भगवान बुद्ध की आरती की और समाज की सुख शांति के लिए प्रार्थना की। पूर्व विधायक ने कहा कि महात्मा बुध विश्व के शांति के दूत हुए हैं। जिन्होंने विश्व शांति के लिए ही अपना जीवन त्याग दिया। उसके बलबूते दुनिया टिकी हुई है। भगवान बुद्ध को हम कोटि-कोटि नमन करते हैं।
इस मौके पर संस्था के सदस्य जय भारत, राजेंद्र बिल्ला, अजय नंदा, प्रेमपाल नंदा, बीडीसी सदस्य धर्मेंद्र कुमार, डीडीसी विद्या मोटन, उपाध्यक्ष नगर पालिका रमेश कुमार, रमेश मोटन, दलेर सिंह सहित सैकड़ों भक्तजन सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा पर की पूजा अर्चना
विजयपुर। बुद्ध पूर्णिमा पर लोगों ने सोमवार को पूजा अर्चना की। क्षेत्र के लोगों ने मंदिरों में जाकर सुख शांति की कामना की। भंडारे भी लगाए। लोगों ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा पर पूजा अर्चना करने से घर परिवार में सुख शांति रहती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें