उपस्थित भाजपा नेतागण व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक।
अरनिया। देश भर में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव का जश्न अरनिया में भी मनाया गया। इसमें पूर्व राज्य मंत्री चौधरी शाम लाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य मौजूद रहे। आरएल पब्लिक स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम चौधरी ने किया।
कार्यक्रम में मौजूद पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा, त्रेवा सरपंच बलबीर कौर, चंगिया सरपंच डॉक्टर रघुवीर सिंह, शिक्षा जोनल अधिकारी अरनिया, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनू पंडित, ओम प्रकाश सैनी, रमेश पेल्ला सहित गणमान्य नागरिकों ने कहा कि आज हमारे देश को आजाद 75 वर्ष हो गए हैं, जिसका जश्न पूरे भारत में बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है, मगर देश को आजाद कराने के लिए देश पर हंसते-हंसते अपनी जान कुर्बान करने वाले शहीदों को खासतौर से हमारी नई पीढ़ी को इतनी जानकारी नहीं है। इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर मनाने के लिए देश भर में कार्यक्रम आयोजित करके नई पीढ़ी को जागरूक किया जा रहा है। इससे न केवल शहीदों को याद किया जा रहा, बल्कि हर एक के मन में राष्ट्र भक्ति की भावना को भी बढ़ाना है।