वार्षिक भक्ति सम्मेलन के दौरान प्रवचनो का रसपान करते संगत
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। उदास मार्ग संस्थान की ओर से बुधवार को दीवान मंदिर में भक्ति सम्मेलन पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। सुबह हवन यज्ञ, झंडा चढ़ाने की रस्म की गई। सम्मेलन में गुरु बाबा भगवान दास ने प्रवचन से भी भक्तों को निहाल किया। उन्होंने कहा कि धर्म के रास्ते पर चलने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। आज विश्व में जो घट रहा है, वह सभी के सामने है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह मानवता के उत्थान के लिए योगदान दें। ताकि मजबूत समाज बन सके।
सम्मेलन में राज्य के कई जिलों सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश से हजारों की संख्या में भक्तों ने हाजिरी लगाई व आशीर्वाद लिया। डीडीसी सदस्य प्रो. गारू राम भगत, नपा अध्यक्ष सतपाल पप्पी, डीडीसी सदस्य तरनजीत सिंह टोनी, पार्षद दयाराम भी शामिल हुए। उन्होंने गुरु बाबा दीवान साहिब को याद करते हुए कहा कि वह रूहानी संत थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों के उत्थान में लगा दिया। बिना किसी भेदभाव के बाबा जी ने लोगों की सेवा की है। ऐसे महान ज्ञानी के बताए मार्ग पर चल सबका भला करना चाहिए।