फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारखाने के भवन में नही पहुचे पटवारी

विज्ञापन
वर्ष 2018 में वना पटवारखाना वंद पडा - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव बड़ियाल ब्राह्मणा में पटवारियों के बैठने के लिए वर्ष 2018 में राजस्व विभाग ने पटवारखाने का निर्माण कराया। ताकि इसमें हलके के अधीन आने वाले गांवों के लोग अपने राजस्व संबंधी काम करा सकें। हैरानी की बात यह है कि 4 वर्ष से सरकारी भवन बंद पड़ा है। इसका मुख्य कारण पटवारी व नायब तहसीलदार का न बैठना है।
विज्ञापन

इस भवन की हालत भी दिन प्रतिदिन खराब हो रही है। इस संबंध में सरपंच बिन्नी शर्मा ने बताया कि वर्ष 2018 में राजस्व विभाग की तरफ से यहां पटवारियों के बैठने के लिए पटवारखाने की इमारत का निर्माण हुआ। क्षेत्र के लोगों में उम्मीद थी कि अब उनके सारे काम यहीं होंगे, लेकिन 4 वर्ष में कोई भी पटवारी व राजस्व विभाग का अधिकारी लोगों के काम करने के लिए नहीं आया है। आज भी लोगों को अपने राजस्व संबंधी कार्य कराने के लिए तहसील कार्यालय में जाना पड़ता है। सरपंच ने कहा कि अगर यहां किसी भी पटवारी या अधिकारी को नहीं बैठना था, तो लाखों रुपये खर्च करके सरकारी भवन का निर्माण करने की क्या जरूरत थी।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है, कि यहां सप्ताह के तीन दिन तक नायब तहसीलदार तथा पटवारी बैठने चाहिए, लेकिन इसके बावजूद राजस्व विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। आज भी लोग अपने जमीन संबंधी कार्य तथा प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पटवारियों को ढूंढते फिरते हैं। उन्होंने उपराज्यपाल से मांग करते हुए कहा कि इस पटवार खाने के भवन में पटवारियों के बैठने के निर्देश जारी करें, ताकि लोग अपने काम करा सकें और उन्हें इधर उधर भटकना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें