फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिकुंज आश्रम नवचंडी यक्ष के आठवे दिन प्रवचन सुना मंत्रमुग्ध किया

विज्ञापन
शांतिकुंज आश्रम सत्तोवाली में नवचंडी यज्ञ के आठवै दिन जोग्रिन्द शास्त्री जी प्रवचन देते हुए - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव सत्तोवाली के शांतिकुंज आश्रम में चल रहे 17 वें नवचंडी यक्ष शुक्रवार को संत जोगिंद्र शास्त्री ने कहा कि आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु की पूजा करें। इससे जीवन के हर संकट दूर होंगे। सावन में भगवान शिव की पूजा करें, इससे विवाह, सुख और आयु की प्राप्ति होगी। भाद्रपद में भगवान कृष्ण की उपासना करें, इससे संतान और विजय का वरदान मिलेगा। आश्विन में देवी और श्रीराम की उपासना करें, इससे विजय, शक्ति और आकर्षण का वरदान मिलेगा। कार्तिक में श्रीहरि और तुलसी की उपासना होती है, इससे राज्य सुख और मुक्ति मोक्ष का वरदान मिलता है। गायत्री मंत्र, पीपल की पूजा और एक समय के आहार से पूर्ण रूप से भक्ति करने पर लंवी आयु की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो लोग धर्म के मार्ग पर चलते भगवान उन पर सदा अपनी कृपा बनाए रखते हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व भाजपा के उपाध्यक्ष चौधरी श्याम लाल मुख्य तौर पर मौजूद थे। उन्होने कहा कि ऐसे धार्मिक स्थलों के कारण ही प्रदेश में शांति है। हमें उन शरारती तत्वों से भी सावधान रहने की जरूरत है, जो लोगों को बांटने का प्रयास करते हैं। इस अवसर पर उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल पप्पी, सरपंच ओंकार सिंह, प्रवीण सिंह पिंका और अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें