स्टील ब्रिज पर टुटी प्लेट का चल रहा मरम्मत कार्य ।
अखनूर। कस्बे के स्टील ब्रिज पर टूटी पांच प्लेट की मरम्मत का काम पूरा हो गया है, जबकि ब्रिज पर शुक्रवार को सातवें दिन भी वाहनों की आवाजाही बंद रही। वाहनों को नए ब्रिज के रास्ते से निकाला जा रहा है। ब्रिज पर तीन दिन बाद से यातायात सुचारु हो जाएगा।
शुक्रवार को चिनाब दरिया के स्टील ब्रिज की टूटी प्लेट का मरम्मत कार्य शुक्रवार को देर शाम तक पूरा हो गया, जबकि ब्रिज पर रंगरोगन का काम चल रहा है। ब्रिज की मरम्मत पूरी होने के साथ ही ब्रिज पर तारकोल डलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो दो दिन में खत्म होने की संभावना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि तीन दिन बाद वाहनों का संचालन इस ब्रिज से शुरू हो जाएगा।