25 लाख से बनेगा ब्राह्मण सभा का भबन सांसद ने जारी की राशि
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। देहाती ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष शाम लाल सदोत्रा ने पिछले दिनों ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ सांसद जुगल किशोर शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उनके समक्ष सभा के लिए एक भवन बनाने की मांग रखी। भवन के लिए 9 कनाल जमीन भी दान की। सांसद ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही इस पर विचार किया जाएगा।
उसी के चलते सांसद ने सभा के अध्यक्ष शाम काल सदोत्रा को 25 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले हाल के लिए डिओ लेटर दिया है, जिससे यह भवन बनाया जाएगा। सभा के अध्यक्ष शाम लाल ने कहा कि बिश्नाह में ऐसी कोई जगह नहीं जहां बैठकर कोई कार्यक्रम पर संयुक्त रूप से बैठकर चर्चा की जाए।