श्री गुरु रविदास सभा कुत्तमनिजाम की तरफ से गांव में स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर में नमन करते भक्
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। संत गुरु रविदास सभा कोटली शाहदौला की ओर से रविवार को संत रविदास के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं शामिल हुए। पठानकोट से कार्यक्रम में मुख्य तौर पर हिस्सा लेने के लिए पहुंचे श्रीश्री 108 स्वामी गुरदीप गिरी जी द्वारा श्रद्धालुओं को प्रवचन से निहाल किया गया।
उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समाज में फैली बुराइयों को दूर किया। हमें जातपात जैसी धारणाओं से बाहर निकाला। हमें ऐसे संतों के दिखाए मार्ग पर चलकर अच्छे कार्य करने की जरूरत है। समाज की भलाई में अपना योगदान देने की जरूरत है। जो लोग संतों के दिखाए मार्ग पर चलते हैं वह सफलता प्राप्त करते हैं। उन्होंने सभा के सदस्यों को मुबारकबाद दी।
सभा के चेयरमैन डॉ. डीडी शिवगोत्रा तथा प्रधान विनोद शिवगोत्रा ने सभी को संत रविदास के प्रकाशोत्सव की बधाई दी और कहा कि सभा की तरफ से हर साल कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें सैकड़ों की संख्या में संगत शामिल होती है। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपप्रधान पवन कुमार, सुभाष शिवगोत्रा, राजकुमार तिलक राज, केवल कुमार, विजय कुमार, लकी कुमार, रवि कुमार दीपक कुमार, सौरभ कुमार, सुदेश कुमार गोगी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।
----------------
संतों के दिखाई मार्ग पर चलने की जरूरत
मीरां साहिब। संत रविदास के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में संत गुरु रविदास सभा कुत्तमनिजाम की तरफ से गांव में स्थित मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में संगत शामिल हुई। इस दौरान पाठी मास्टर मदन लाल ने प्रवचन से श्रद्धालुओं को निहाल किया, तथा संत के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर बीडीसी अध्यक्ष दलीप कुमार तथा अन्य भक्तों ने भी मंदिर में माथा टेका। बीडीसी अध्यक्ष ने कहा कि हमें हमेशा संतों द्वारा दिखाए मार्ग पर चल कर समाज की भलाई तथा बेहतरी के लिए कार्य करने की जरूरत है। संत रविदास ने हमें नेक राह पर चलने की सीख दी। हमें समाज में फैली बुराइयों से बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि हम एकजुट होकर समाज की भलाई के लिए कार्य करें और महाराज के विचारों को आगे लेकर जाएं। संवाद