आरएस पुरा। ब्लॉक सुचेतगढ़ की पंचायत रंगपुर मौलानियां के गांव कोटली मिरदयां में बुधवार को पंचायत की ओर से कार्यक्रम का आयोजन कर श्रमिकों को ई-श्रम व लेबर कार्ड वितरित किए गए। सरपंच पुष्पा देवी की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. शाम लाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री ने लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कहा कि केंद्र सरकार ने श्रमिकों के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं चलाई हैं। इनका लाभ श्रमिक व उनके स्वजन को दिया जा रहा है। सरकार आने के बाद सबसे ज्यादा लाभ श्रमिक व मजदूर वर्ग को देने का प्रयास किया गया है। इस मौके पर सरपंच पुष्पा देवी, पूर्व सरपंच जसवीर सिंह, गार सिंह, पंच अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद