फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा बाबा बूटा राम जी की 52 वीं पुण्यतिथि समागम का आयोजन

विज्ञापन
महात्मा बाबा बूटा राम जी की उनकी 52 वीं पुण्यतिथि पर नमन करते महाश समाज के पद अधिकारी - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
मीरां साहिब। कस्बे में महात्मा बाबा बूटा राम की समाधि पर सोमवार को पुण्यतिथि पर समागम का आयोजन किया गया। यहां पहुंचे भक्तजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। महाशा सुधार सभा आरएस पुरा की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में महात्मा जी के स्थान पर हवन यज्ञ के बाद झंडा चढ़ाने की रस्म के साथ सत्संग एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्र के प्रसिद्ध गायकों ने भजनों से महात्मा बाबा बूटा राम जी का गुणगान किया। महात्मा बाबा बूटा राम को श्रद्धांजलि देने के बाद महाशा सुधार सभा के प्रधान व पूर्व तहसीलदार गरीबदास, सभापति बोधराज राव आदि ने कहा कि हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर समागम का आयोजन करते हैं। जम्मू-कश्मीर के विभिन्न स्थानों व अन्य प्रदेश से श्रद्धालु शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा रूहानी संत थे। जिन्होंने महाशा समाज को नई दिशा दिखाई और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महात्मा बाबा बूटा राम ने अधिकतर समय आरएस पुरा में दिया और उनकी ज्योति समा जाने के बाद मीरां साहिब के ब्रिगेड रोड स्थित बाजार मीरां साहिब के दुकानदारों व बिरादरी के लोगों द्वारा समाधि की स्थापना की गई।
इस मौके पर सभा के सभापति बोधराज राव ने भी विचार रखते हुए महात्मा जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि महात्मा अपने मुख से बात कहते थे। वह जरूर पूरी होती थी। उनके आशीर्वाद के कारण ही बिरादरी लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वह बुरी आदतों से पूरी तरह से दूर रहकर बाबा जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

इस मौके पर सभा के राज्य प्रधान अजीत कुमार, सरपंच सोमनाथ, उपप्रधान राम सिंह, बिशन दास, हरबंस लाल तिलक राज, श्याम लाल, बाबा जोगिंदर सिंह, प्रेमलाल, बृजपाल सिंह, मोहिंदर लाल, बलकार चंद, राजेंद्र कुमार बोधराज सुजीत कुमार, सुरेंद्र कुमार, चमन लाल, रतन चंद सहित सभा के अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें