फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुक्की के साथ दो तस्कर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। मानसर में पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्कर करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 400 किलोग्राम भुक्की बरामद की है। एसएसपी के अनुसार पंजाब जाने वाले ट्रक में नारकोटिक्स की तस्करी के बारे में मिले इनपुट पर कार्रवाई करते हुए मानसर पुलिस चौकी की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान घाटी से आ रहे एक ट्रक को रोका। वह उधमपुर-मानसर-सांबा रोड से पंजाब की ओर जा रहा था। ट्रक की जांच के दौरान करीब 400 किलोग्राम भुक्की सेब की करीब 40 पेटियां में छुपाया गया, जिसे बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

आरोपी चालक की पहचान फारूक अहमद गनी निवासी राजपोरा, जिला पुलवामा, सहयोगी शब्बीर अहमद डार निवासी कंगन पुलवामा के रूप में हुई। वाहन सहित प्रतिबंधित सामग्री को जब्त कर लिया गया है। मामला दायर कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें