फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा हरि सिंह के जन्म दिवस पर अवकाश की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। युवा राजपूत सभा की तरफ से रविवार को गांव सतराइयां में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सरकार से मांग की गई कि 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह के जन्म दिवस पर सरकारी अवकाश घोषित की जाए।
विज्ञापन

युवा राजपूत सभा के राज्य प्रधान राजन सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आज तक जितनी भी सरकारें आई हैं, उन्होंने महाराजा हरि सिंह के जन्म दिवस के मौके पर सरकारी छुट्टी की घोषणा नहीं की है। उन्होंने कहा कि इसे राजपूत सभा सहन नहीं करेगी। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वह इस संघर्ष में बढ़-चढ़कर सहयोग दें, ताकि सरकार महाराजा हरि सिंह के जन्म दिवस पर सरकारी अवकाश घोषित हो सके।
युवा राजपूत सभा की तरफ से महाराजा हरि सिंह के जन्म दिवस के मौके पर रैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रैली में जम्मू संभाग के सभी जिलों से लोग शामिल होंगे। बैठक के दौरान पूर्व प्रधान राजवीर सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान मनदीप सिंह, उप प्रधान विशाल सिंह, बलवीर सिंह, बिक्रमजीत सिंह, बिट्टू चिब, लाभ सिंह, प्रेम सिंह, गौरव सिंह, पंच प्रवीण सिंह ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें