विशनह शीला बती देवस्थान पर अतिथि गण भंडारे का प्रसाद बांटते हुए
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। वार्ड-6 स्थित देवस्थान शीला वती में सोमवार को भंडारा लगाया गया। स्थानीय लोगों ने प्रसाद चखा और माथा टेक देश और क्षेत्र की कुशलता की प्रार्थना की। देवस्थान शीला वती से लोगों की आस्था जुड़ी है। कोई भी बच्चा अगर बीमार पड़ जाए माथा टेकने से उसकी बीमारी, कष्ट दूर हो जाते हैं। हजारों लोगों की आस्था इस देव स्थान से जुड़ी है। लगातार यहां भंडारों का आयोजन किया जाता है। डीडीसी सदस्य धर्मेंद्र कुमार, नारायण दत्त शर्मा, थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह चिब आदि मौजूद रहे। संवाद
सोमती अमावस्या पर धार्मिक स्थलों पर बनी रही भीड़
सांबा। जिले के धार्मिक स्थलों में बने सरोवरों पर सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। सोमती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने धार्मिक स्थलों में बने सरोवरों में स्नान कर मंदिरों में पूजा अर्चना की। जिले के सीमावर्ती गांव मदून के तरेली में श्रद्धालुओं ने बबर नदी व चश्में में स्नान किया व गंगा माई के मंदिर में पूजा अर्चना की। घगवाल के नृसिंह मंदिर, देवकपुरी, नोनाथ आदि में बने सरोवरों में भीड़ देखी गई। तरेली में श्रद्धालुओं ने पितरों के लिए पिंड दान भी किया।