फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुग्गर मंच के प्रधान ने उठाई कालाबाजारी के खिलाफ आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। डुग्गर मंच के प्रधान मोहन सिंह ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू में महंगाई आसमान छू रही है। कुछ थोक विक्रेताओं ने अपने गोदामों में सामान दबा रखा है। इनको पूछने वाला कोई नहीं है। खानपान वाली हर वस्तु महंगे दामों पर बेच रहे हैं। इसकी वजह से गरीब वर्ग परेशान हो गया है।
विज्ञापन

मोहन सिंह ने कहा कि सांबा जिले में इस समय महंगाई ने गरीब वर्ग की कमर तोड़ कर रख दी है। क्योंकि जब गरीब वर्ग सामान लेने दुकान पर जाता है तो दुकानदार सामान पीछे से ही महंगा आने की बात करता है। गरीब लाचार होकर ज्यादा पैसे तो दे देता है लेकिन काफी परेशान हो जाता है। मोहन सिंह ने उपायुक्त अनुराधा गुप्ता से की कि इन लोगों पर कार्रवाई की जाए और कालाबाजारी पर अंकुश लगाया जाए। उपायुक्त ने बताया कि अगर थोक विक्रेता कालाबाजारी कर रहे हैं और ज्यादा दाम पर सामान बेच रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें