सांबा। कोरोना के बढ़ते मामलों पर संक्रमित लोगों के लिए जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को ऑनलाइन योग कक्षाएं लगाई जाएंगी। इसमें आयुष विभाग के प्रशिक्षित लोग योग सिखाएंगे। उपायुक्त अनुराधा गुप्ता की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जो कोरोना संक्रमित हैं उनके लिए सुबह सात से साढे़ सात बजे तक और जो ठीक हुए हैं, उनके लिए सुबह आठ बजे से साढे़ आठ बजे तक कक्षाएं लगाई जाएंगी। मरीजों की रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से ऑनलाइन कक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा कोरोना कंट्रोल रूम से कोरोना को मात देने वाले लोगों की सूची भी जारी होगी। संवाद