फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यारी का धार्मिक स्थलों में विसर्जन किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। माता के भक्तों ने बुधवार को मां दुर्गा के नाम पर घरों में लगाई गई क्यारी का धार्मिक स्थलों में विसर्जन किया गया। इस दौरान सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की गई। माता के भक्तों ने बताया कि भगवान शिव ने भी सिद्धिदात्री देवी की कृपा से तमाम सिद्धियां प्राप्त की थीं। इस देवी की कृपा से शिवजी का आधा शरीर देवी का हुआ था। इसी कारण शिव अर्द्धनारीश्वर नाम से प्रसिद्ध हुए।
विज्ञापन

भगवान शिव ने मां सिद्धिदात्री की कृपा से ही आठ सिद्धियों को प्राप्त किया। इनमें अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश के नंदा पर्वत पर इनका प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। देवी सिद्धिदात्री का वाहन सिंह है। वह कमल पुष्प पर भी आसीन होती हैं। विधि विधान से इस देवी की उपासना करने से सिद्धियां प्राप्त होती हैं। यह अंतिम देवी हैं। इनकी साधना करने से लौकिक और परलौकिक सभी प्रकार की कामनाओं की पूर्ति हो जाती है। इस मौके पर माता के भक्तों ने कन्या पूजन भी किया और गरीबों को पुण्य दान किया और सुख शांति की कामना की। इस मौके पर लोगों द्वारा भंडारों का आयोजन भी किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें