फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु रविदास जी महाराज के 644वे प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर श्री गुरु रविदास मंदिर में समागम

विज्ञापन
गुरु रविदास जी महाराज के 644वे प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर श्री गुरु रविदास मंदिर कोटली शाह दौला मे - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। गुरु रविदास के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में श्री गुरु रविदास मंदिर कोटली शाह दौला में समागम का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने माथा टेका और गुरु रविदास की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

प्रधान विनोद शिवगोत्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस समागम में पाठी बोधराज बनालिया ने प्रवचन से निहाल किया और गुरु के जीवन पर प्रकाश डाला। सभा के चेयरमैन डॉ. डीडी शिवगोत्रा ने बताया कि हर साल मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव पर सेवा करने वाले सदस्यों को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सभा के पवन कुमार, तिलक राज जनक राज, लकी कुमार, अशोक कुमार, बंटी, बोधराज सहित ट्रस्ट के कई पद अधिकारी सहित क्षेत्र के कई गण्यमान्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें