फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माद्य माह के संमपन होने पर उपजिले के कई गांव में भंडारों का आयोजन किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
माआरएस पुरा /मीरां साहिब। उपजिले के कई मंदिरों में माघ माह समापन पर पूजा अर्चना के साथ दोपहर में भंडारों का आयोजन किया गया। रामेश्वर धाम स्वामी प्रकाशानंदन की अध्यक्षता में भगवान की लीलाओं का वर्णन कर भक्तों को रसपान करा रहे थे। स्वामी प्रकाशनंद ने बताया कि रामेशवर धाम में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें क्षेत्र के भक्तजन परिवार सहित पहुंचने का आग्रह किया। वहीं गांव देवीगढ़ माता वैष्णो देवी मंदिर में भंडारा लगाया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल ने पहुंच माथा टेका व देश व दूनिया के सभी लोगों में शांति बनाए रखने की प्रार्थना की। इस दौरान एमसी अध्यक्ष सतपाल पप्पी, पवन चौधरी, सहित मंदिर कमेटी के कई सदस्यों सहित क्षेत्र के कई ग्रामीण भी मौजूद थे। गांव प्रलाह में भी भंडारा लगाया गया। कुल्लियां के दुर्गा माता मंदिर में स्वामी हरीशानंद से गांव में निकाली जा रही प्रभातफेरी शुक्रवार का संपन्न करने के साथ मंदिर में पहुंचे संत व महंतों ने भक्तों को कथा का रसपान कराया। इस दौरान महंत राजेश गिरी सहित भाजपा नेता अशोक चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा जिला प्रधान गार सिंह चिब सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे। दोपहर में भंडारा लगाया गया। संवाद
विज्ञापन

-----------------------
फाल्गुन संक्रांति पर लगाया लंगर
विजयपुर। फाल्गुन संक्रांति पर बाजार में शुक्रवार को हलवे का लंगर लगाया गया। श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा अर्चना की और व्रत रखा। गरीबों को दान दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने संक्रांति के शुभ मौके पर गरीबों को फल दान किया। रमेश शर्मा, रामपाल, जगदीश चंद्र, संसार चंद्र आदि श्रद्धालुओं ने बताया कि हम लोगों ने घरों में पूजा अर्चना की और भगवान को याद किया। उन्होंने बताया कि इस दिन पूजा-अर्चना और व्रत रखने से हर मनोकामना पूरी होती है और घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें