फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयपुर के त्रिलोकपुर में नकदी समेत 32 तोला सोना चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। विजयपुर के गांव त्रिलोकपुर में शुक्रवार को शातिरों ने दिनदहाडे़ पूर्व सैनिक के घर की दीवार फांदकर लाखों के गहने, नकदी पर हाथ साफ कर लिया। बताया जा रहा है कि अप्रैल में बेटी की शादी है, जिसके लिए परिवार ने गहने बनवाकर रखे थे। चोर घर से 32 तोले सोने और 20 तोले चांदी के गहनों के साथ 95 हजार की नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

मकान मालिक पूर्व सैनिक रघुवीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि वह किसी काम से जम्मू आए थे। उनकी पत्नी पड़ोसी के घर गई थी। उसने बाहरी गेट से लेकर सभी कमरों में ताले लगा दिए थे। दोपहर करीब एक बजे के बाद जब वह लौटी तो गेट का ताला लगा था, जबकि अन्य कमरों के ताले टूटे थे। सभी कमरों में समान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने गोदरेज की आलमारी देखी तो उसकी सेफ भी टूटी थी। इसमें रखे गहने और नकदी गायब थी।
-------
मकान मालकिन बोली, काले रंग
की बोलेरो से उतरा था एक व्यक्ति
पूर्व सैनिक ने बताया कि अप्रैल में बेटी की शादी है। इसके लिए नकदी और जेवरात घर में रखे थे। पूर्व सैनिक की पत्नी ने बताया कि जब गेट पर ताला लगा रही थी तो उन्होंने काले रंग की एक बोलेरो गाड़ी को रुकते देखा था। उसमें से एक व्यक्ति नीचे उतरा और गाड़ी चली गई। वह व्यक्ति एक बाइकपर सवार होकर निकला। उसने मास्क लगा रखा था। जब वह घर लौटी तो सामान चोरी हो चुका था।
विज्ञापन

--------
घर के पास धार्मिक स्थल में लगे
सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही पुलिस
विजयपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर के सामने एक धार्मिक स्थल है, जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। दिनदहाडे़ हुई चोरी से क्षेत्र में भय बनता जा रहा है। क्योंकि सांबा में आज कल चोरों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं। सांबा में तीन दिन के भीतर चार चोरियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें