पंचायत चठ्ठा फार्म के ग्रामीणों को ट्राई साईक्ल वितरण करने पर मौजूद अधिकारी व सरपंच
- फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। पंचायत चठा फार्म के सरपंच स. अजीत सिंह खालसा की अध्यक्षता में वीरवार को जिला समाज कल्याण विभाग की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन कर दिव्यांगों को ट्राई साइकिल व सुनने के यंत्र मुहैया कराए गए।
इस दौरान पंचायत की तरफ से बेहतर कार्य करने के लिए समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया गया। सरपंच अवतार सिंह खालसा ने बताया कि समाज कल्याण विभाग के प्रयास के चलते हर वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। हर जरूरतमंद को पेंशन उपलब्ध कराई जा रही है। सरपंच की तरफ से जरूरतमंद महिलाओं में कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर समाज कल्याण विभाग के जिला अधिकारी अजय सलाम, पंचों सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।