सांबा। कोरोना की रोकथाम के लिए तैयार की गई वैक्सीन स्वास्थ्य विभाग के अलावा पुलिस व राजस्व विभाग को भी दी जा रही है। इसी संदर्भ र्मं वीरवार को एसएसपी राजेश शर्मा, राजस्व विभाग के एसीआर जितेंद्र मिश्रा को टीका लगाया गया। उसके बाद राजस्व विभाग के कर्मचारियों को भी कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए गए। जिले की राजपुरा तहसील के सभी कर्मचारियों को वैक्सीन दी गई।