फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि कौशल की प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन
रियासी में ऋषि कुमार कौशल की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा के संगठन मंत्री व अन्य। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। तीन बार विधायक रहे तथा त्रिकुटा की पहाड़ियों के जिला आंदोलन के संयोजक ऋषि कुमार कौशल की प्रतिमा का रविवार को अनावरण किया गया। शेर के नाम से पुकारे जाने वाले व रियासी को जिले का दर्जा दिलाने के लिए किए गए आंदोलन के संयोजक स्वर्गीय ऋषि कुमार कौशल की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इसके साथ ही आईआरपी चौक के नाम को बदल कर ऋषि कुमार कौशल चौक रखा गया।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों, राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं तथा भारत माता के जयघोष के बीच प्रतिमा का अनावरण भाजपा के संगठन मंत्री अशोक कौल ने किया। गणेश मंदिर के पंडित चमन लाल शर्मा ने विशेष मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिमा का अनावरण कराया। इसके साथ ही प्रतिमा पर फूल बरसाए गए। बाद में एक कार्यक्रम का आयोजन ऋषि कुमार कौशल की फोटो के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर व सरस्वती वंदना के साथ किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विधायक रहते हुए ऋषि कुमार कौशल ने सभी लोगों को एकजुट कर रखा। रियासी के हक के लिए कहीं पर भी कोई बात होती थी, वह उसको पाने के लिए आगे होते थे। 72 दिन तक जिला पाने के लिए हुए संघर्ष तथा लगातार बंद के दौरान उन्होंने लोगों को नेतृत्व किया। कार्यक्रम में कौशल परिवार के सदस्यों, जिले के संघर्ष में भूमिका को निभाने वाले बुजुर्गों व उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। मौके पर ऋषि कुमार कौशल मेमोरियल कमेटी के सदस्य व प्रतिमा लगवाने में अहम भूमिका निभाने वाले समाजसेवी योगराज मेंगी, ऋषि कुमार कौशल के बेटे रमण कौशल व सभी राजनीतिक दलों के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें