वार्ड दस निवासी नंद शर्मा को दोबारा से श्री सनातन धर्म सभा का प्रधान नियुक्त किया गया। उनके साथ ही सुदेश कुमार पुरी को भी दोबारा से उपप्रधान बनाया गया। रविवार देर शाम को सभा मेें हुई बैठक में सर्वसहमति के साथ फैसला किया गया। इसके साथ ही भूषण केसर को कैशियर बनाया गया।
बैठक में नगर के कई लोग मौजूद रहे। कहा गया कि सनातन सभा के प्रधान के नेतृत्व में काफी कार्य किए गए हैं। पिछले वर्ष कोविड होने के कारण कई प्रकार की गतिविधियों को अंजाम नहीं दिया जा सका। इस वर्ष अगर संक्रमण का खतरा नहीं हुआ तो धार्मिक गतिविधियां की जाएगी।
दोबारा से प्रधान बनने पर नंद शर्मा ने कहा कि वह लोगों के साथ पुरा तालमेल बना कर रखेंगे, जहां तक हो सकेगा धार्मिक कार्यक्रमों के जरिये समाज में अच्छा संदेश दिया जाएगा। संवाद