बिश्नाह। कस्बे के डिग्री कॉलेज में बनाए गए रैपिड टेस्ट केंद्र पर सोमवार को 71 टेस्ट हुए। इनमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कुछ दिन से लगातार कोई भी पॉजिटिव नहीं देखा जा रहा था। वहीं सोमवार को कोविड वैक्सीन केंद्र में किसी भी उम्र के लोगों को इंजेक्शन नहीं लगे। क्योंकि वैक्सीन केंद्र में वैक्सीन खत्म हो गई है, हालांकि वैक्सीन लगवाने वाले लोग काफी संख्या में केंद्र पर आए, परंतु निराश होकर लौट गए। संवाद