फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी महिलाओं के लिए स्थायी आजीविका का मंच : शर्मा

विज्ञापन
सरस मेले में वि​भिन्न प्रदेशों से पहुंची महिलाओं के स्टॉल का अवलोकन करते मंत्री सतीश शर्मा। श्र
विज्ञापन
- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कला केंद्र में सरस मेले का किया दौरा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सतीश शर्मा ने कला केंद्र में रविवार को सरस मेले का दौरा किया। उन्होंने देश भर से उत्पाद लेकर पहुंचीं महिलाओं से बात कर उनके उत्पादों के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि इस तरह के मेले व प्रदर्शनियां महिलाओं को स्थायी आजीविका बनाने में महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती हैं।
विज्ञापन

मंत्री ने महिलाओं को एक बेहतर मंच व आजीविका में हुनर बनाने के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप की सराहना की। उन्होंने पारंपरिक शिल्प, हथकरघा उत्पाद और स्वादिष्ट व्यंजन के स्टॉलों का निरीक्षण कर महिलाओं से बात कर जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि सरस मेले में समावेशी विकास व महिलाओं का नेतृत्व देखने वाला है। सरकार की तरफ से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाए जाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशों की भागीदारी राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देती है। इस तरह के आयोजन भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में मदद भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें