फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गुप्त गंगा में किया स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरमंडल। श्रद्धालुओं ने पुरमंडल उत्तरबहनी में अमावस्या के अवसर पर स्नान किया और पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुरमंडल स्थित प्राचीन शिव मंदिरों और गुप्ता गंगा धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने रुद्राभिषेक और हवन करते हुए भगवान शिव की आराधना की। श्रद्धालु गुप्त गंगा पहुंचे और स्नान किया। मान्यता है कि इस स्थान पर स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। पुराणों के अनुसार गुप्त गंगा का जल स्वयं गंगा नदी से जुड़ा हुआ माना जाता है और इसे ‘छोटी काशी’ का दर्जा प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें