जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में पुरुष वर्ग अंतर्विभागीय प्रतियोगिता का सोमवार को आगाज हुआ। इस प्रतियोगिता में वॉलीबाल और क्रिकेेट के मुकाबले खेले गए।
वॉलीबाल मुकाबलों में शारीरिक शिक्षा विभाग ने डिजाइन योर डिग्री विभाग को दो मुकाबलों में 2-0 से हराया। एसएचटीएम विभाग ने कॉमर्स विभाग को 2-0 से हराया।
क्रिकेट मुकाबलों में लॉ स्कूल ने भूगोल विभाग को 65 रनों से हराया। लॉ स्कूल ने 15 ओवर में तीन विकेट पर 190 रन बनाए। भूगोल विभाग के अभय टंडन ने 60 रन और युवराज सैनी ने 98 रन की पारी खेली। भूगोल विभाग के गेंदबाज शाहिद मलिक ने दो विकेट लिए। भूगोल विभाग ने 15 ओवर में नौ विकेट पर केवल 125 रन बनाकर मुकाबला हारा। लॉ स्कूल के गेंदबाज असम ने तीन विकेट हासिल किए।
लॉ विभाग ने बायोटेक्नोलॉजी विभाग को 77 रन से हराया। लॉ विभाग ने 15 ओवर में तीन विकेट पर 176 रन बनाए। लॉ विभाग के साहिल सिंह ने 76 रन, अर्णव ने 40 और इदरीस ने 34 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए बायोटेक्नोलॉजी ने 15 ओवर में चार विकेट पर मात्र 99 रन ही बनाए। बायोटेक्नोलॉजी के सज्जाद हुसैन ने 50 रन की पारी खेली।