फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: देविका तट पर की विशेष गंगा आरती

विज्ञापन
पुरमंडल में देविका के तट पर महा आरती करते लोग। 
विज्ञापन
पुरमंडल। चैत्र चौदश के उपलक्ष्य में देविका तट पर स्थित प्राचीन उमापति महादेव मंदिर एवं पवित्र देविका स्थल पर पुरमंडल उत्तरबानी तीर्थ सेवा न्यास और श्री रघुनाथ कॉरिडोर काउंसिल ने विशेष गंगा आरती की।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य इस तीर्थ स्थल की वास्तविकता को जनमानस तक पहुंचाना था। शाम 7:00 बजे विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। 29 मार्च को शनिचरी अमावस्या पर प्रमंडल और उत्तरवाहनी में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा। इसके अलावा 30 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का शुभारंभ भी माना गया है। इसके अंतर्गत श्रद्धालु पवित्र देविका में स्नान करते हैं। इसके साथ ही नवरात्रों का आरंभ भी होगा। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक के कार्यककारिणी सदस्य रूपेश, प्रांत प्रचारक मुकेश, संजीव जैन, वीसी सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू राजेश गुप्ता, विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया, विधायक चंद्र प्रकाश गंगा, विधायक डॉ. देविंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें