आरएस पुरा। आरएस पुरा-जम्मू मार्ग पर स्थित राधा स्वामी भवन के पास समाज सेवक संजय अग्रवाल की देखरेख में मां बगलामुखी जयंती पर भंडारे का आयोजन किया गया।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। संजय अग्रवाल ने बताया कि वैशाख शुक्ल अष्टमी को मां बगलामुखी जयंती मनाई जाती है। उन्होंने बताया कि मां बगलामुखी को शक्ति की उग्र स्वरूपा देवी माना जाता है, जो शत्रुओं का नाश, भय का अंत और विजय की प्राप्ति में सहायक मानी जाती हैं। इन दिनों लोगों में आतंकवादियों की हत्या करने पर रोष बना हुआ है। लोगाें ले मां बगलामुखी से देश में अमन शांति की कामना करने के साथ शत्रुओं के नाश की प्रार्थना की। संवाद