परगवाल में भगवान शिव पार्वती का तांडव नाच देखते लोग।
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल से माता वैष्णो देवी के लिए पैदल यात्रा मंगलवार रवाना हुई। संत रामनाथ ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर नायब तहसीलदार विजय कुमार, चौकी प्रभारी रोहित सिंह और ब्रह्मकुमारी आश्रम से बीके नीलम और सुरेंद्र सिंह समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यात्रा रवाना होने से पहले पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद यात्रा ढोल नगाड़ों के बीच विभिन्न प्रकार की झांकियों और अखंड ज्योत के साथ रवाना हुई। रास्ते में जगह-जगह भोले बाबा का तांडव आकर्षण का केंद्र बना रहा। इसको देखने के लिए काफी संख्या में लाेग उमड़े।
इस बार की यात्रा सुआ नंबर एक से निकलते हुए सोआ माता देवा माई मंदिर से पहाड़ी मार्ग से कटड़ा पहुंचेगी। साल में दो बार माता वैष्णो देवी निकलने वाली यात्रा सरहद पर बलिदानियों की आत्मा की शांति के साथ-साथ क्षेत्र की तरक्की और खुशहाली के लिए आयोजित की जाती है।