फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कार की टक्कर में दो मोटरसाइकिल सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नगर के निकटवर्ती गांव कनूईयांयां में मंगलवार को पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसमें मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

टक्कर मारने के बाद कार चालक वाहन सहित फरार हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे का उपचार जारी है। घायलों की पहचान 18 वर्षीय ताहिर निकास पुत्र औरंगजेब और 28 वर्षीय रोहिद असलम पुत्र मोहम्मद असलम दोनों निवासी गांव बैंछ जिला पुंछ के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें