फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लोगों ने लगाई गुहार, मंदिरों की सुरक्षा पर ध्यान दे सरकार

विज्ञापन
चिची देवी मंदिर में तैनात जवान
विज्ञापन
सांबा। कठुआ जिले में बढ़ रही आतंकवादी घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोगों ने आगामी नवरात्र में मंदिरों की सुरक्षा पुख्ता की जिला प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन

नीलम सिंह, पूर्व पार्षद कुमेर सिंह, जंगवीर सिंह और कश्मीर सिंह आदि ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जिस प्रकार हीरानगर के सन्याल व राजबाग के जुथाना में आतंकवादियों की मौजूदगी दिखाई दी है, इस पर मंदिरों को लेकर भी चिंता बनती जा रही है। उनके अनुसार कस्बे के चिची देवी मंदिर, आप शंभू मंदिर और घगवाल के नृसिंह मंदिर में नवरात्र के दौरान काफी संख्या में लोग जुटते हैं। सारा दिन श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में इन मंदिरों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाए ताकि मंदिरों में आने वाले श्रद्धालु बिना भय के मंदिरों में पहुंच कर माथा टेककर मनोकामना पूरी कर सकें। इसके लिए जिला पुलिस मंदिरों को पूरी सुरक्षा प्रदान करे। मंदिर के मुख्य पुजारी बंसी लाल के अनुसार चिची देवी मंदिर की सुरक्षा को लेकर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। उनके अनुसार मुख्य द्वार पर पुलिस कर्मियों के साथ महिला पुलिस को भी तैनात किया गया है। मंदिर परिसर के अंदर भी सिविल कपड़ों में पुलिस जवान तैनात रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें