ज्यौड़ियां। आल इंडिया पावा बिरादरी की ओर से सात मई को जय बुआ दाती केसां, पंजपीर और जंद देवता देव स्थान ढोकखालसा में कार्यक्रम का आयोजन कर खारका (भंडारा) दिया जाएगा।
देवस्थान के पुजारी काली दास पावा ने बिरादरी के सभी लोगों से अपील की है कि खारके के कार्यक्रम में भाग लेकर बुआ केसां, पंजपीर तथा जंद देवता के समक्ष नमस्तक होकर आशीर्वाद लें। उन्होंने बताया कि उनकी बिरादरी की तरफ से हर छह महीने के बाद नई फसल आने के बाद अपने देवताओं के नाम पर देवस्थान पर खारका दिया जाता है, जिसमें भंडारे का आयोजन होता है। इस मौके पर रवेल दास, पोढी राम, गीटन राम, प्यारा और सुभाष डोगरा सहित कई लोग उपस्थित रहे। संवाद