फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चैंबर चुनाव में व्यापारियों से मांगा समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री चुनाव में मतदान के लिए कुछ दिन शेष हैं। ऐसे में दोनों टीमें अपने अपने स्तर पर व्यापारियों के पास जाकर समर्थन मांग रही हैं। मंगलवार को पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कनक मंडी में व्यापारियों के पास पहुंचकर अपने पक्ष में मतदान के लिए समर्थन मांगा। वहीं निवर्तमान अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने टीम के साथ औद्यौगिक क्षेत्र बाड़ी ब्राह्मणा में व्यापारियों, उद्योगपतियों से समर्थन मांगा। इसमें आश्वस्त किया कि पूर्व में जो भी समस्याएं उठाई जा चुकी हैं उनका निस्तारण हर हाल में इस बार होगा।
विज्ञापन


निवर्तमान अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने औद्यौगिक क्षेत्र बाड़ी ब्राह्मणा में अपने पक्ष में वोट देने की व्यापारियों व उद्योगपतियों से अपील की। उन्होंने कहा कि इंसेटिव बोनस दिलाए जाने की मांग को लेकर वह इस बार प्रयास करेंगे। व्यापारियों को विभागों के कम से कम चक्कर लगाने पड़ें। उनको उद्योग की स्थापना, जीएसटी आदि की समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए बेहतर रणनीति के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता जो कि इस बार भी अध्यक्ष पद के दावेदार हैं उनके साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे दीपक अग्रवाल ने कनक मंडी में व्यापारियों के बीच जाकर समर्थन मांगा। इसमें बाजार में शौचालय निर्माण, बिजली सहित जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें