पुंछ। जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को मंडी तहसील मुख्यालय स्थित भगवान भोलेनाथ के धाम श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर सभागार में 27 जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई।
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, सनातन धर्म सभा, श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर समिति और श्री दशनामी अखाड़ा मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला विकास उपायुक्त विकास कुंडल, एएसपी मोहन लाल शर्मा और एसएसपी शफकत हुसैन ने की। श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं व सुरक्षा सहित सभी विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद की ओर से खस्ताहाल पुंछ मंडी सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की गई। इस पर जिला विकास उपायुक्त ने जल्दी ही सड़क का काम करवाने का आश्वासन दिया। संवाद