फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रीराम कथा में सुनाया शिव पार्वती विवाह का प्रसंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। 1008 सतगुरु बाबा काशी गिरी जी बाण गंग वाले आश्रम बनपुरी में चल रही श्रीराम कथा के तीसरे दिन वीरवार को कथा व्यास ठाकुर शास्त्री ने श्रद्धालुओं को शिव पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभिमानी व्यक्ति का पतन निश्चित है। गुरु गोसाई बृजभूषण के सानिध्य में चल रही श्रीराम कथा ठाकुर शास्त्री ने कहा कि ज्ञान के बिना मनुष्य पशु के तुल्य होता है। उन्होंने प्रजापति दक्ष का उदाहरण देते हुए कहा कि जब ब्रह्मा जी ने दक्ष को प्रजापतियों का राजा बना दिया तो यह पद मिलते ही दक्ष को अभिमान हो गया और वह भगवान शंकर से शत्रुता करने लगा। इसका परिणाम यह हुआ कि भगवान शंकर के गण वीरभद्र ने दक्ष का सिर धड़ से अलग करके हवन कुंड में आहुति दे दी। कथा व्यास ने कहा कि व्यक्ति को अभियान से बचकर रहना चाहिए।
विज्ञापन


फोटो 01, 02 सुंदरबनी के वनपुरी आश्रम में चल रही श्री राम कथा के तीसरे दिन कथा करते हुए कथा व्यास तथा उपस्थित संगत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें