जम्मू। प्रशासन ने राष्ट्रीय गौरव वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में समारोह के दूसरे चरण की शुरुआत की, जो 19 से 26 जनवरी तक चलेगा। पहले दिन देशभक्ति, पर्यावरण जागरूकता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई गतिविधियां हुईं। सरकारी कार्यालयों में पौधरोपण अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
संबंधित एसडीएम की देखरेख में उप मंडल स्तर पर रैलियों में प्रमुख नागरिकों ने भाग लिया और एकता, राष्ट्रीय गौरव और सामूहिक जिम्मेदारी का मजबूत संदेश दिया। कैलेंडर के तहत शैक्षणिक संस्थानों में वंदे मातरम् गायन, क्विज, बहस और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं, पुलिस-जनता आउटरीच कैंप, लघु फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग, सफाई अभियान, प्रमुख पर्यटन स्थलों पर युवा मैराथन और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के साथ भव्य समापन कार्यक्रम शामिल है।