सीईओ बोले- जम्मू और कश्मीर कला और संस्कृति का एक जीवंत केंद्र
विज्ञापन
जम्मू। कला केंद्र में सोमवार को मेरा भारत मेरा वोट थीम पर तीन दिवसीय पेंटिंग शिविर शुरू हुआ। इसका उद्घाटन जम्मू-कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) संजीव वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य कलाकारों में रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना है। पेंटिंग कला के माध्यम से कलाकार लोकतांत्रिक भागीदारी के बारे में आमजन को जागरूक करेंगे।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि जम्मू और कश्मीर कला व संस्कृति का एक जीवंत केंद्र है जो देश की कुछ बेहतरीन मूर्तियों और चित्रों से समृद्ध है। उन्होंने क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला और भाग लेने वाले कलाकारों को धन्यवाद दिया। कलाकारों में केके गांधी, विजय आनंद, गोकल डेम्बी, अकरम खान, जंगएस वर्मन, शिवानी खजूरिया, शक्ति कुमारी, राकेश शर्मा, अंकुश केसर, सुनील दत्त, राकेश कुमार, सुरपाल सिंह सलाथिया शामिल हैं।