फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में इस बार अलग अंदाज में मनेगा नवरेह

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में नवरेह इस बार अलग अंदाज में मनाने की तैयारी है। 2 अप्रैल को हरिपर्वत स्थित शारिका देवी मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश भर से कश्मीरी पंडित समुदाय के लोग शामिल होंगे। आयोजन जेके पीस फोरम की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

फोरम के चेयरमैन सतीश महालदार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मकसद दहशत में घर-बार छोड़ने के लिए मजबूर लोगों के लिए सुरक्षा व आत्मसम्मान की भावना जगाना है। इस बार कोशिश है कि सभी धर्मों के लोगों को एक मंच पर लाकर पंडितों की वापसी का माहौल बनाया जाए। सतीश महलदार ने कहा कि विशेष पूजा अर्चना के लिए तैयारियां आखिरी चरण में हैं।
उन्होंने कहा कि इस बार इतिहास रचने जा रहे हैं। करीब पांच हजार कश्मीरी पंडितों के इस पूजा में शामिल होने की संभावना है। सतीश ने कहा कि भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी और शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी कार्यक्रम में शामिल होंगे। शारिका मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शेर-ए-कश्मीर पार्क में नवरेह मिलन कार्यक्रम होगा। घाटी में भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ ही पंडितों की सम्मानजनक वापसी की आवाज बुलंद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें