फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परगवाल में विश्व वन्यजीव दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को विश्व वन्यजीव दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। तहसीलदार इम्तियाज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व वन्यजीव दिवस पर विश्व भर में वन्यजीवों की सुरक्षा तथा वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के प्रति बच्चों को जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि समस्त विश्व जीव जंतु तथा पेड़ पौधों की विभिन्न प्रजातियों से भरा हुआ है। सभी प्रजातियों के जीव जंतु पेड़ पौधे तथा पक्षी पारिस्थितिक तंत्र के अस्तित्व के लिए अपने-अपने तरीकों से महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। वन्यजीव मानक अस्तित्व के समय से ही धरती पर उपस्थित है तथा एक दूसरे के जीवन का अभिन्न अंग भी बन चुके हैं इसलिए हम सबको मिलकर पर्यावरण को बचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें