सांबा। पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए तस्करी के तीन मामलों को नाकाम कर तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद 34 मवेशियों को मुक्त कराया है। घगवाल पुलिस ने टपियाल हाईवे पर नाका लगाया। इस दौरान एक महिंद्रा वाहन की जांच के दौरान चार मवेशी लदे पाए गए। चालक विशाल निवासी स्वांखा, तहसील विजयपुर को हिरासत में ले लिया। एक अन्य मामले में रख अंब-टाली की पुलिस ने नाके पर एक ट्रक को देखते ही चालक ने वाहन की गति तेज कर दी, और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। वाहन में 16 मवेशी लदे पाए गए। चालक अमरजीत सिंह निवासी आरएस पुरा को हिरासत में ले लिया। एक अन्य मामले में घगवाल पुलिस ने हाईवे पर एक ट्रक को रोका। इसमें 14 मवेशी लदे पाए गए। वाहन चालक सुखदेव सिंह निवासी संजय गांधी कॉलोनी, लुधियाना, पंजाब को हिरासत में ले लिया।