ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव खोआड़ा में रविवार को बाबा अच्चो देव स्थान पर रविवार को आल इंडिया भाऊ बिरादरी की तरफ से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बिरादरी की तरफ से नव निर्वाचित डीडीसी सदस्य शारदा भाऊ, भूषण बराल, उपाध्यक्ष सूरज सिंह भाऊ को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बिरादरी के सैकड़ों लोगों के साथ-साथ अन्य बिरादरियों के लोग भी उपस्थित रहे।
बिरादरी के प्रधान नरेंद्र सिंह भाऊ ने उपस्थित लोगों का आभार जताया और नव निर्वाचित सदस्यों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि राजनीतिक लोगों को अपनी पार्टी के बढ़ावे को लेकर सभी लोगों को साथ लेकर चलना है। पार्टी को उपजिले में अधिक से अधिक मजबूत करना है। उन्होंने उपस्थित युवाओं से कहा कि वह नशे से दूर रह कर खेलों और पढ़ाई की तरफ ध्यान दें। उन्होंने कहा कि खौड़ में उन्होंने एक जिम बनाई हैं। युवाओं से अपील है कि यहां पहुंच कर कसरत करें और अपने शरीर को मजबूत बनाएं।