फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज की उन्नति के लिए हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। देहाती ब्राह्मण सभा की तरफ से रविवार को वार्षिक समागम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज की बेहतरी के लिए कार्य करने के लिए सभी ने एकजुट होकर समाजसेवा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज सभी वर्गों का मार्गदर्शन करने के लिए हमेशा आगे रहता है। जब समाज खुद पिछड़ रहा हो, तो उसे कैसे उबारा जाए। उसी पर मंथन करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। हम आश्वासन देते हैं कि समाज की बेहतरी के लिए जो भी सभा कहेगी उसे करने के लिए मैं तत्पर रहूंगा। इसी तरह चंद्र प्रकाश शर्मा, अश्वनी शर्मा, नारायण दत्त, पूर्णिमा शर्मा, गंगा धर महराज आदि ने भी विचार रखे।
सभा के अध्यक्ष शामलाल सदोत्रा ने कहा कि समागम में निश्चय किया जाता है कि जिसको भी हमारी सहायता की आवश्यकता है हमारे सहयोग की जरूरत है वह हमसे संपर्क कर सकता है। हमारा समाज हमेशा लोगों की तरक्की और भलाई के लिए कार्य करता है। खासकर ब्राह्मण समाज देश में सुख शांति खुशहाली के लिए ही कार्य करता है। सभा के लोगों ने सांसद के सामने कुछ मांगे भी रखीं जिनको पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा, सतपाल शर्मा, पूर्णिमा शर्मा, पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा, नरेंद्र शर्मा, गंगाधर शास्त्री, बृजेश कुमार महंत, नारायण दास, बलकारी लाल, दरबारी लाल शर्मा, सतपाल शर्मा, दर्शन लाल वडाली, दीवान चंद शर्मा, सतीश भारती, राजन शर्मा पवन शर्मा, दीवान चंद शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें