फर्नीचर की दुकान में घुसा ट्रैक्टर व ट्राली
- फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। ट्राली मोड़ के पास मंगलवार दोपहर एक फर्नीचर की दुकान में ट्रैक्टर दुकान घुस गया। बताया जाता है कि उसकी गति काफी तेज थी, जिससे चालक उस पर संतुलन नहीं रख पाया। ट्रैक्टर के दुकान में घुसने से वहां रखा काफी कीमती सामान टूट गया। उधर चालक भाग निकला। इस हादसे को लेकर लोगों ने आरएस पुरा-जम्मू मार्ग पर जाम कर प्रदर्शन किया।
बताया जा रहा है कि फर्नीचर की दुकान पर कारीगर दोपहर को भोजन करने गए थे। इस दौरान ही ट्रैक्टर दुकान में घुसा है। अगर दुकान में कारीगर मौजूद होते तो जानी नुकसान भी हो सकता था। गुस्साए स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन कर आरएस पुरा-जम्मू सड़क बंद कर बलोल से दिन के समय चोरी से पुलिस की मिलीभगत करके रेत, बजरी आदि निकालते हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि तवी व बिलोल में खनन पर प्रतिबंध होने पर ट्रैक्टर चालक ट्राली में रेत भरकर चोरी से ले जाते समय तेज गति से चलाए जाने पर दुर्घटना घटती है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कानून के अंतर्गत कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही। पुलिस को चाहिए कि अवैध रूप से रेत बजरी का धंधा करने में लगे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं सूचना मिलने पर एसडीपीओ शब्बीर अहमद खान ने मौके पर पहुंचे कर प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देते हुए कहा ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने उनकी बात मान प्रदर्शन समाप्त कर सड़क मार्ग खुलवाया। जय भारती फर्नीचर चला रहे मालिक को विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की ताकि दुर्घटना में टूूटा फर्नीचर व दुकान का शेड बनाया जा सके।