विजयपुर में लोहड़ी पर्व के लिए खरीदारी करती महिलाएं।
विजयपुर। लोहड़ी का पर्व नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ना शुरू हो गई है। बाजार में जगह-जगह मूंगफली आदि के स्टाल लगना शुरू हो गए हैं। लोग खरीदारी भी कर रहे हैं।
संध्या कुमारी, गीता देवी, रमेश कुमार, प्रदीप कुमार, दीपक शर्मा, संसार चंद आदि ने बताया कि इस पर्व को हम बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। एक दूसरे के घरों में लोहड़ी का सम्मान देते हैं। इस दौरान दुकानदारों के चेहरों पर भी काफी खुशी देखी जा रही है। रोशन लाल, जनक कुमार आदि दुकानदारों ने बताया कि लोहड़ी पर्व पर लोग मूंगफली, चिड़वे, गुड़, बादाम आदि खरीदते हैं और एक दूसरे के घरों में लोहड़ी देते हैं। इस कारण हमारा काम भी अच्छा चल रहा है।