फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक सेवा परिषद का कार्यक्रम

विज्ञापन
आरएस पुरा में शहीद के पिता को सममनित करते अतिथि। - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। शेखियां चक गांव में पूर्व सैनिक सेवा परिषद की तरफ से शुक्रवार को सैनिक शहीद समारोह मनाया गया। इसमें गांव के सैनिक शहीद राइफल मैन शुभम शर्मा के पिता विजय कुमार को शाल और धनराशि का चेक देकर सम्मानित किया गया। शुभम शर्मा 1 अक्टूबर 2020 को क्रॉस फायरिंग में कुपवाड़ा सेक्टर में शहीद हो गए।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रधान ब्रिगेडियर बलबीर सिंह संब्याल सेना मेडल ने कहा कि हम सबको इस गांव और इस वीर सैनिक परिवार पर गर्व है, जिन्होंने देश की सेना को ऐसा वीर सपूत दिया। प्रांत मुख्य सचिव कर्नल वीएस मंगोत्रा ने बताया कि इसी कड़ी की श्रंखला में अगला सैनिक सम्मान समारोह रविवार को उधमपुर के गांव पियूनी मजालता में आयोजित होगा, जिसमें शहीद सूबेदार सुखदेव सिंह की पत्नी एवं परिवार को उधमपुर की सैन्य मातृ शक्ति की प्रधान रंजना शर्मा व ब्रिगेडियर सुचेत सिंह व सैनिक सेवा परिषद जम्मू कश्मीर के पदाधिकारियों की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में शहीद के परिवार, पूर्व सैनिक, पंच सरपंच व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें