फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएपीएफ की मांगों को डाल दिया ठंडे बस्ते में

विज्ञापन
अखनूर में दि रिटायर्ड सेन्ट्रल आर्मड पुलिस फोर्सस वारिर्यस वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य बैठक करते
विज्ञापन
अखनूर। दि रिटायर्ड सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज वारिर्यस वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों की रविवार को एक बैठक चिनाब दरिया जियो पोता घाट में हुई। इसकी अध्यक्षता जोनल अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने की। बैठक में लोगों की समस्याओं को सुना गया और कमांडेंट 92 बटालियन बीएसएफ अखनूर, आईजी बीएसएफ पलोडा से मांग की कि कैंटीन में सामान दिया जाए। जो पिछले छह माह से नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार को चेतावनी देते कहा सीएपीएफ की मांगों को जो आपने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। उन पर ध्यान दें। सीमा पर शहादत देने वालों की सुविधाओं के नाम पर ठगी न करें। हमारे साथ जो नाइंसाफी हो रही है। उस पर ध्यान दें। प्रधानमंत्री से अपील की गई कि आपने कहा था कि मैं सेना और सीएपीएफ को बराबर कर दूंगा। मगर आज तक कुछ भी नहीं किया। आप अपना वादा पूरा करें। सभा मेें अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने देशवासियों को आज के हालात पर सतर्क रहने का आह्वान किया और कहा कि देश के लिए शहीद जवानों को नमन जिन शूरवीरों ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देकर देश की अमूल्य सेवा है देश का बच्चा-बच्चा सदैव उनका ऋ णी रहेगा। हमारे जांबाज जवान चीन को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को वन रैंक-वन पेंशन, बीएसएफ सहित अन्य फोर्सेज को सेना जवान समान सुविधाएं दी जाएं। बैठक में अर्जुन सिंह, राम लाल डोगरा, तुलसी दास, वाशीराम, सोमनाथ शर्मा, चंगर सिंह, थोडू राम, रामप्रकाश, मोहन लाल, चुन्नी लाल, रतन लाल, रमेश सिंह, कृष्ण लाल, अजमेर सिंह आदि बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें